Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drug smuggler injured in police encounter in Amritsar

अमृतसर में एनकाउंटर: नशा तस्कर ने कांस्टेबल की पिस्टल छीन पुलिस पर तानी... थाना प्रभारी ने दागी गोली और फिर...

Wed, 19 Mar 2025 04:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 19 Mar 2025 04:55 PM IST
सार

अमृतसर मेंं एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस ने एक नशा तस्कर को आठ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस आरोपी को रिकवरी के लिए लेकर गई थी। तभी आरोपी ने कांंस्टेबल की गन छीन ली और पुलिस पर तान दी।

विज्ञापन
Drug smuggler injured in police encounter in Amritsar
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस और एक नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस ने एक नशा तस्कर को आठ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस आरोपी धमेंद्र सिंह उर्फ सोनू निवासी हर्षाछीना को रिकवरी के लिए लेकर गई थी। 

विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने कांस्टेबल की गन छीन ली और पुलिस पर तान दी। पुलिस ने उसे चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। इससे पहले थाना मजीठा रोड के प्रभारी ने आरोपी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आरोपी जख्मी हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मंगलवार को आठ किलो हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया था कि उसने और भी हेरोइन की और हथियार छुपाए हैं। इसी के तहत बुधवार को पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर रिकवरी करने के लिए गई थी। जब आरोपी झाड़ियों के पीछे मिट्टी खोदने का नाटक कर रहा था तो इसी दौरान उसने मौका पाकर कांस्टेबल की गन छीन ली और पुलिस पर तान दी। आरोपी ने भागने की मंशा से पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि इससे पहले थाना प्रभारी ने उसे चेतावनी भी। मगर जब आरोपी ने गन नीचे नहीं की और गोली चलाने लगा तो तुरंत थाना प्रभारी ने गोली चला दी और इस दौरान आरोपी जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी कई बार भागने की फिराक के तहत इस तरह से पुलिस को गुमराह करते है। फिलहाल आरोपी अस्पताल में दाखिल है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed