फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dispute over loud DJ music leads to armed attack and murder of young man in Amritsar

Amritsar: DJ की तेज आवाज पर विवाद, युवक को हथियारों से काट डाला, इलाज के दौरान मौत

Mon, 15 Dec 2025 06:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Dec 2025 06:34 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में युवक की हत्या कर दी गई। विवाद एक पार्टी में चल रहे डीजे की तेज आवाज को लेकर शुरू हुआ जो युवक की हत्या के बाद थमा। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से युवक पर हमला किया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Dispute over loud DJ music leads to armed attack and murder of young man in Amritsar
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

अमृतसर के मजीठा में पार्टी समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर तेज धार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात रविवार देर रात मजीठा के गांव गालोंवाली में हुई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के दोस्त गुरमीत सिंह ने बताया कि रात को गांव में पार्टी चल रही थी। इस दौरान कुछ युवक डीजे की आवाज बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी पहले एक युवक के साथ मारपीट करने लगे। जब सरबजीत सिंह ने अपने साथी को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed