फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   clerk suspend, clerk suspend in wrong information, batala, amritsar

बटाला में गलत जानकारी देने पर क्लर्क का निलंबन

Wed, 04 May 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 04 May 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
clerk suspend, clerk suspend in wrong information, batala, amritsar
बटाला में निर्देश देते डिप्टी ‌कमिश्नर। - फोटो : amarujala
डिप्टी कमिश्नर प्रदीप सभरवाल ने बुधवार को क्षेत्र के सरकारी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई किर्मचारी गैर हाजिर मिले। चेकिंग के दौरान डीसी ने गलत जानकारी देने और रिकार्ड ठीक नहीं मिलने पर तहसील श्री हरगोबिंदपुर के रजिस्ट्रेशन क्लर्क हरजीत सिंह निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


डीसी ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखूपुरा और तहसील कार्यालय, फर्द केंद्र, बीडीपीओ कार्यालय और सीडीपीओ कार्यालय श्री हरगोबिंदपुर की चेकिंग की। इस दौरान फर्द केंद्र में तीन कर्मचारी और बीडीपीओ कार्यालय में एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद डीसी ने तहसील कार्यालय में बने पटवारखाने का दौरा किया तो 30 पटवारियों में से 11 पटवारी हाजिर मिले और अन्य के बारे में बताया गया कि वे नीले कार्डों के संबध में एसडीएम बटाला के पास गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पर डीसी ने एसडीएम बटाला से रिपोर्ट मांगी है कि उक्त पटवारी उनके पास आए है या नही। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी ने कहा कहा कि लोगों को सुविधांए देने के लिए ऐसी चेकिंग की जा रही हैं। उन्होंने कहा लेटलतीफी और बहानेबाजी सहन नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी लोगों के प्रति जवाबदेह हैं और किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed