फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF caught heroin from the field across the fencing on the indication of the farmer

Punjab: बीएसएफ ने किसान की निशानदेही पर फैंसिंग पार खेत से पकड़ी हेरोइन, दबा रखे थे पैकेट

Sun, 11 Jun 2023 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 11:18 PM IST
सार

संदिग्ध किसान द्वारा उसकी बताई जगह पर उसकी और से खुदाई किए जाने के बाद जमीन के नीचे से हेरोइन के दो पैकेट बरामद कर लिए गए। हेरोइन के यह दोनों पैकेट पीले रंग की सेलो टेप में लिपटे हुए थे।

विज्ञापन
BSF caught heroin from the field across the fencing on the indication of the farmer
बीएसएफ ने किसान की निशानदेही पर फैंसिंग पार खेत से पकड़ी हेरोइन - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर क्षेत्र में बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने अटारी के सीमांत गांव भरोपाल से रविवार की सायं एक संदिग्ध किसान को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर फैंसिंग पार खेत में दबा रखे हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए। बीएसएफ ने इस कार्रवाई के बाद केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने हेरोइन के दोनों पैकेट कब्जे में लेने के बाद मामले में जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक सूचना के बाद बल के अधिकारियों ने सीमांत गांव भरोपाल के एक संदिग्ध किसान की पहचान करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया। किसान से पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने बार्डर फैंसिंग के पार हेरोइन की खेप छुपा रखी है। जिसके बाद सायं करीब 6.45 बजे बल के अधिकारी उसे फैंसिंग पार ले गए।
विज्ञापन


संदिग्ध किसान द्वारा उसकी बताई जगह पर उसकी और से खुदाई किए जाने के बाद जमीन के नीचे से हेरोइन के दो पैकेट बरामद कर लिए गए। हेरोइन के यह दोनों पैकेट पीले रंग की सेलो टेप में लिपटे हुए थे, जिन्हें बीएसएफ अधिकारियों ने पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed