{"_id":"c8a3fd0699e6ff61a4c2cc7380d675f0","slug":"amritsar-jweller-shop-steal-ornament-ten-lakhs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार की दुकान से दस लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनार की दुकान से दस लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के व्यस्त इलाके विजय नगर में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक सुनार की दुकान का शटर तोड़कर सोना, चांदी और कैश चुरा लिया।
दुकान के मालिक विजय सोनी के बयान दर्जकर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। विजय सोनी ने बताया कि उसका 25 तोला सोना (625000), 1 लाख तीस हजार का डायमेंड सेट, डेढ़ किलो चांदी (51000), 19 ग्राम सोना (45000), एक लाख चोरानवें हजार तिजोरी में नकद था, जिसकी व्यापारी को सुबह पेमेंट करनी थी।
किसी को शक न हो इसलिए चोरों ने दुकान के आसपास स्थित चार घरों के बाहरी गेट को रस्सी से बांध दिया। सुनार की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोर उखाड़ कर ले गए। क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें बंद कर दी गईं।
वारदात का पता सुबह मंडी का काम करने वाले राजू को तब लगा जब वह वल्ला मंडी के लिए जा रहा था। उसने देखा सोनी सुनार की दुकान का शटर टूटा हुआ।
उसने इस संबंधी संधू कालोनी के रहने वाले सुनार मालिक विजय सोनी को फोन कर बताया। थाना सदर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर एएसआई मंजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने विजय सोनी के बयान दर्जकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।