फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, heroine, ten, kilogram, recover, border

बार्डर से दस किलो हेरोइन बरामद

Tue, 03 Nov 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 03 Nov 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान सीमा के सेक्टर खेमकरन में तैनात बीएसएफ की 191 बटालियन ने पाकिस्तानी तस्करों से 50 करोड़ की हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन


यह हेरोइन 10 पैकेटों में सील थी। हेरोइन के अलावा बीएसएफ ने दो मैगजीन एके 47 के भी बरामद किए हैं।

बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि सोमवार रात चौकी मुठिया वाला के पिलर नं. 174 /15 के पास दो पाक तस्कर भारतीय सीमा की तरफ आते दिखाई दिए।

जब पाकिस्तानी तस्कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए तो बीएसएफ जवानों ने उन को ललकारा। इस पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। बीएसएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते करीब हुए 31 राउंड फायर किए।


पाकिस्तानी तस्कर अंधेरे और खेतों में खड़ी फसल का फायदा उठाते हुए वापस भाग गए। इस घटना के बाद जब इलाकों की छानबीन की गई तो 10 पैकेट हेरोइन बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed