फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar: constable sandeep singh posted in police line committed suicide in his flat

अमृतसर: कांस्टेबल संदीप सिंह ने की आत्महत्या, नवजोत सिद्धू के पेंट गीली होने के बयान का किया था विरोध

Mon, 20 Feb 2023 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 11:30 PM IST
सार

कांस्टेबल संदीप ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के उस बयान के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया था जिसमें सिद्धू ने पुलिस कर्मचारियों की पेंट गीली होने की बात कही थी। संदीप कुछ समय सस्पेंड भी रहा था। 

विज्ञापन
Amritsar: constable sandeep singh posted in police line committed suicide in his flat
संदीप सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर पुलिस लाइन में तैनात 30 वर्षीय कांस्टेबल संदीप सिंह ने सोमवार देर शाम अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। संदीप मकबूलपुरा इलाके के गुरु तेग बहादुर में फ्लैट में रहता था। देर रात पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के हाथ फ्लैट की तलाशी के दौरान जो सुसाइड नोट मिला है उसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि अभी सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। सुसाइड नोट में लिखे कारणों की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। मृतक का परिवार लुधियाना का रहने वाला है, उनके आने के बाद पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार के सदस्यों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन



कांस्टेबल संदीप वही व्यक्ति है जिसने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के उस बयान के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया था जिसमें सिद्धू ने पुलिस कर्मचारियों की पेंट गीली होने की बात कही थी। संदीप कुछ समय सस्पेंड भी रहा था। सिद्धू के खिलाफ कॉन्स्टेबल संदीप के सोशल मीडिया पर वायरल हुए बयान के चलते पंजाब की राजनीति में भी काफी हलचल मच गई थी। संदीप नवजोत सिंह सिद्धू का विरोधी था। जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे तो अमृतसर पूर्वी से नवजोत सिंह सिद्धू के हारने पर संदीप की ओर से लड्डू बांटे गए थे जिसके सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुए थे। चर्चा है कि सिद्धू के कुछ लोगों ने संदीप को धमकाया भी था जिसका उसने कई बार खुलासा भी किया था। कुछ घरेलू और बाहरी कारणों के कारण संदीप काफी मानसिक दबाव में चला आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed