{"_id":"60e9a497a8053b567d60b436","slug":"a-young-man-killed-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: कबूतरबाजी के शौक ने छीन ली जिंदगी, हार की रंजिश में चार युवकों ने छाती में घोंप दिया छुरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: कबूतरबाजी के शौक ने छीन ली जिंदगी, हार की रंजिश में चार युवकों ने छाती में घोंप दिया छुरा
Sat, 10 Jul 2021 07:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:17 PM IST
सार
चब्बा गांव के रंजीत सिंह ने पांच साल पहले अपने घर की छत पर कबूतर पालने के काम की शुरुआत की। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका यह शौक एक दिन उसकी जान ले लेगा।
विज्ञापन
मृतक रंजीत सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबूतरबाजी का शौक अमृतसर-तरनतारन रोड पर चब्बा गांव के एक युवक की जिंदगी को लील गया। कबूतर रखने का शौक पालने और कबूतरों की उड़ान की बाजी लगाने वाले एक युवक की शुक्रवार देर रात चब्बा गांव के चार युवकों ने छुरा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के तुरंत बाद ही वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चब्बा गांव के 21 वर्षीय रंजीत सिंह को कबूतर पालने का शौक था। उसने पांच साल पहले गांव में अपने घर की छत पर कबूतर पालने के काम की शुरुआत की। इस दौरान वह अपने पाले कबूतरों की बाजी लगाने की शर्तें भी लगाता था। कई बार वह शर्त जीत जाता और कई बार हार भी जाता।
विज्ञापन
करीब तीन-चार महीने पहले गांव के ही राजप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह, दीपू और अर्श ने कबूतरबाजी को लेकर रंजीत सिंह के साथ शर्त लगाई, जिसमें वे हार गए। शर्त हारने के बाद से ये सभी लोग रंजीत से रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश में उन्होंने शुक्रवार की रात रंजीत सिंह पर छुरे के साथ हमला कर दिया। छुरे का एक वार रंजीत की छाती पर हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चाटीविंड थाना के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मनमीत पाल सिंह संधू ने बताया कि चब्बा गांव में शुक्रवार रात को वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने राजप्रीत, जगप्रीत, दीपू और अर्श के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद राजप्रीत और जगप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के दूसरे दो आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव सायं को परिवार वालों को सौंप दिया है।