फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   रंजिश को लेकर पड़ोसी ने किया आठ साल के बच्चे को अगवा

रंजिश को लेकर पड़ोसी ने किया आठ साल के बच्चे को अगवा

Sat, 18 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
रंजिश को लेकर पड़ोसी ने किया आठ साल के बच्चे को अगवा
पड़ोसी ने 8 वर्ष के बच्चे को किया अगवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। वैरोवाल में एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी के आठ साल के लड़के को अगवा कर लिया। थाना वैरोवाल पुलिस ने आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव वेरोवाल निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि उसका लड़का जशनदीप सिंह ट्यूशन गया था। आरोपी जरनैल सिंह बहाना बनाकर उसके लड़के को अपने साथ ले गया । जसबीर सिंह ने बताया कि जरनैल सिंह ने किसी आढ़ती से रुपए ले रखे थे। रुपए न लौटाने पर आढ़ती ने उसके खिलाफ केस कर दिया। जरनैल सिंह चाहता था कि वह उसके पक्ष में गवाही दे। गवाही न देने की सूरत में उसने उसके लड़के का अपहरण करने की धमकी भी दी थी। इस रंजिश की वजह से जरनैल सिंह ने उसके लड़के का अपहरण कर लिया। थाना वैरोवाल के प्रभारी ने बताया कि आरोपी की लोकेशन अलग अलग स्थानों से ट्रेस हो रही है। जल्द ही उसे काबू कर बच्चे को सही सलामत माता पिता के पास पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed