{"_id":"5af083e14f1c1b9d098b8a53","slug":"81525711841-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में दाखिल होकर महिलाओं से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में दाखिल होकर महिलाओं से की छेड़छाड़
Updated Mon, 07 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के घर में घुस मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़, केस दर्ज
तरनतारन। जिले के गांव बरवाला में एक किसान के घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने करीब 12 लोगों को नामजद किया है। हालांकि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शनिवार शाम को हरजिंदर सिंह ने एक किसान के घर में अपने 12 साथियों समेत हथियारों से लेस होकर दाखिल हुआ। उसने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मना करने पर घर के मालिक, उनकी पत्नी और दो बेटियों के साथ छेड़छाड़ की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। आरोपी जाते हुए गोलियां चलाते गए। थाना सदर पट्टी के प्रभारी प्रीतइंदर सिंह, जांच अधिकारी गुरमुख सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसान और उनके परिवार को सिविल अस्पताल पट्टी में भर्ती करवाया। पुलिस ने हरजिंदर सिंह, गुरसाहिब सिंह, परविंदर सिंह, यादविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, हुसनप्रीत सिंह, कंवलजीत सिंह, जोबनजीत सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, तलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। डीएसपी सोहन सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी है।