फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जुड़वां बेटों ने ही गोली मारकर की थी हेड कांस्टेबल की हत्या

जुड़वां बेटों ने ही गोली मारकर की थी हेड कांस्टेबल की हत्या

Sat, 30 Mar 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
जुड़वां बेटों ने ही गोली मारकर की थी हेड कांस्टेबल की हत्या
पिता की हत्या के आरोप में बेटों पर केस
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल को 22 मार्च को मारी गई थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। छुट्टी पर आए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल लखबीर सिंह की 22 मार्च को गोली मारकर हत्या उन्हीं के जुड़वा बेटों ने की थी। यह खुलासा एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने किया। पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को काबू करके हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का देसी कट्टा, एक कारतूस और बाइक बरामद कर ली है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

चहल ने बताया कि 19 मार्च को पठानकोट हेड क्वार्टर से हेड कांस्टेबल लखबीर सिंह छुट्टी पर घर आया था। 22 मार्च को परिवार ने पुलिस को लखबीर सिंह के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। दोपहर बाद गांव शहीद की नहर किनारे लखबीर सिंह का शव मिला। थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर शिव दर्शन सिंह ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि जगरूप सिंह और उसके जुड़वां भाई जगजीत सिंह जग्गी ने अपने पिता लखबीर सिंह का कत्ल किया था। कत्ल के लिए उन्होंने 315 बोर का देसी कट्टा खरीदा। लखबीर सिंह की गर्दन में गोली मारकर पहले हत्या की गई। इसके बाद बाइक पर शव लादकर गांव शहीद स्थित नहर के किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जगजीत सिंह अभी फरार है। आरोपी जगरूप सिंह को पट्टी स्थित मनीष गर्ग की अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed