फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एक्साइज विभाग ने सीआईए स्टॉफ संग मिलकर अवैद्य शराब का जखीरा किया बरामद

एक्साइज विभाग ने सीआईए स्टॉफ संग मिलकर अवैद्य शराब का जखीरा किया बरामद

Mon, 10 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
एक्साइज विभाग ने सीआईए स्टॉफ संग मिलकर अवैद्य शराब का जखीरा किया बरामद
घर से पकड़ी अवैध शराब की 65 पेटियां
विज्ञापन

बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश और हरियाणा की
एक्साइज विभाग, सीआईए स्टाफ ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बटाला एक्साइज विभाग की टीम ने सीआईए स्टाफ संग मिलकर सोमवार को बटाला के गांव शेखूपुरा कलां के एक घर में छापामारी कर अवैध शराब की 65 पेटियां पकड़ीं। बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश और हरियाणा की है।

टीम ने जब रेड की तो घर का मालिक मौजूद नहीं था। घर में नौकरानी थी। कमरे बंद थे। एक्साइज विभाग ने नौकरानी से चाबियां लेकर कमरों को खोला तो शराब बरामद हुई। टीम की अगुवाई कर रहे इंस्पेक्टर रमन शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव शेखूपुरा में बब्बू नामक व्यक्ति ने अपने घर में शराब का जखीरा रखा है। वह अरुणाचल प्रदेश और हरियाणा से शराब लाकर आसपास के गांव में सस्ते भाव पर बेचता है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने गांव शेेखूपुरा कलां के रहने वाला जसबीर उर्फ बब्बू नामी व्यक्ति के घर में छापामारी की। घर में कोई नही था। घर के कमरों में ताले लगे थे। घर की नौकरानी से जब चाबियां लेकर कमरे खोले गये तो कमरों में शराब की पेटियां बरामद की गई। टीम ने सारी शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। घर का मालिक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना सदर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed