फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अमेरिका भेजने का झांसा देकर

अमेरिका भेजने का झांसा देकर

Sat, 26 May 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका भेजने का झांसा देकर
अमेरिका भेजने का झांसा देकर आठ लाख की ठगी
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में ट्रेवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
अमेरिका भेजने का झांसा देकर एक ट्रेवल एजेंट पर एक युवक से 8 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप हैै। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी ट्रेेवल एजेंट पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैै।

पुलिस थाना रंगड़ नंगल के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बटाला के गांव सदारंग के रहने वाले गुरमीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह ने बताया है कि वह अमनप्रीत सिंह निवासी गांव छापियांवाली के संपर्क में आया । वह अमनप्रीत की बातों में आ गया। आरोपी अमनप्रीत ने उसे कहा कि वह उसे अमेरिका भेज सकता है। यदि वह उसे 8 लाख रुपये दे। शिकायकर्ता गुरमीत सिंह ने बताया कि वह आरोपी ट्रेवल एजेंट की बातों में आ गया और उसने आरोपी ट्रेवल एजेंट को अमेरिका के लिए 8 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद कई महीनों तक उसका विदेश जाना ठंडे बस्ते में ही पड़ा रहा। कई बार आरोपी ट्रेवल एजेंट से पैसे मांगें हैं लेकिन न तो आरोपी ने उसके 8 लाख रुपये वापस किए और न ही उसको अमेरिका भेजा है। ऐसा करके ट्रेवल एजेंट ने उससे धोखाधड़ी की हैै। शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह की इस लिखित शिकायत की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर बटाला वरिंदरप्रीत सिंह ने की तो आरोप सिद्ध होने के बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर आरोपी ट्रेवल एजेंट अमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed