फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सैलून पर काम करती युवती के अपहरण के आरोप में युवक सहित पांच नामजद

सैलून पर काम करती युवती के अपहरण के आरोप में युवक सहित पांच नामजद

Tue, 12 Sep 2017 09:23 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
सैलून पर काम करती युवती के अपहरण के आरोप में युवक सहित पांच नामजद
युवती के अपहरण में पांच नामजद
विज्ञापन

बटाला। सैलून पर काम करने वाली युवती के अपहरण के आरोप में युवक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। थाना फतेहगढ़ चूडियां के एएसआई दलविंदर सिंह ने बताया कि जंडियाला गुरु के रहने वाले बलदेव राज ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 19 साल की बेटी दिशा फतेहगढ़ चूड़ियां के अजनाला रोड पर सैलून चलाने वाले राहुल के पास काम करती थी। बीती 22 अगस्त को राहुल ने उसे फोन करके बताया कि दिशा को घर भेजने के लिए उसने उसे बस में बैठा दिया है। उसकी बेटी घर नहीं पहुंची। बलदेव राज ने आरोप लगाया कि राहुल के सैलून पर काम करने वाला समीर उसकी बेटी दिशा को बरगला कर ले गया है। समीर की मदद करने वालों में राहुल, उसकी पत्नी, तरसेम सिंह और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। एएसआई ने बताया कि शिकायत के आधार पर समीर वासी तुंगबाला अमृतसर समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed