फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विदेश भेजने के नाम पर जाली वीजा का कापियां देकर

विदेश भेजने के नाम पर जाली वीजा का कापियां देकर

Sat, 21 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर जाली वीजा का कापियां देकर
विदेश भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख ठगे
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस थाना सिविल लाइन ने दो लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और मानव तस्करी रोकथाम एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में नामजद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एएसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि जतिंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी करतारपुर जिला जालंधर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बटाला शुगर मिल के पास बिना किसी अथारिटी और बिना किसी मंजूरी के आरोपी सुरजन सिंह और रूपिंदर सिंह वासी बब्बेहाली ने एक दफ्तर खोल रखा था। उक्त लोग लोगों को विदेशों भेजने का दावा करते थे। आरोपियों ने उसे जार्डन भेजने के लिए 8 लाख 55 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद उसको जाली वीजे की कापियां देकर उनसे पासपोर्ट ले लिए। कुछ समय के बाद जब उनको उनकी इस धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने पासपोर्ट और पैसे वापस करने के बारे में कह। आरोपियों ने न तो पैसे वापस किए न ही पासपोर्ट। शिकायतकर्ता जतिंदर सिंह के आरोपों की जांच सेल के इंचार्ज एसआई चरणजीत सिंह औैर डीएसपी इंवेस्टीगेशन ने की। आरोप ठीक पाए जाने के बाद एसएसपी बटाला के आदेश पर उक्त दोनों आरोपी सुरजन सिंह और रूपिंदर सिंह के खिलाफ थाना सिविल लाइन बटाला में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed