{"_id":"5b195f814f1c1bb16e8b6b48","slug":"61528389505-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपए की ठगी मारने वाले विरुद्ध मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार रुपए की ठगी मारने वाले विरुद्ध मामला दर्ज
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
50 हजार की ठगी करने वाले पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। फोन पर एटीएम और आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त कर ठगी करने वाले बंगाल निवासी आरोपी के खिलाफ सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि सुखदेव राज पुत्र दिवंगत सोमनाथ निवासी राम शरणम कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि सूरज जाना निवासी बरग्राम वेस्ट बंगाल ने उसे फोन करके उसके एटीएम व आधार कार्ड की जानकारी धोखे से हासिल कर ली। आरोपी ने ओटीपी पूछकर उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 49444 रुपये ऑनलाइन निकालकर ठगी की है। इस मामले की जांच डीएसपी दीनानगर बलदेव सिंह ने की। इसके आधार पर आरोपी सूरज जाना के विरुद्ध उक्त धाराओं मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।