{"_id":"5bad0e2c867a557eac528e81","slug":"51538068012-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा पूर्ति के कैप्सूल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा पूर्ति के कैप्सूल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नशा पूर्ति के कैप्सूल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
गुरदासपुर। सीआईए स्टाफ गुरदासपुर ने एक आरोपी को 2415 नशे के कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है।
सीआईए स्टाफ गुरदासपुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव पिंडोरी महंता से आगे जा रहे थे। गांव कलीचपुर की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस पार्टी को देखकर वापस भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम नरिंद्रपाल निवासी गांव पक्खोवाल कुल्लियां बताया। पुलिस पार्टी ने बाइक की तलाशी ली तो उसमें रखी 2415 नशे के कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।