फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पठानकोट के सैदीपुर ग्रामीण डाक सेवक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पठानकोट के सैदीपुर ग्रामीण डाक सेवक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 26 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट के सैदीपुर ग्रामीण डाक सेवक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ग्रामीण डाक सेवक पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

विभाग के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ने दी थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो।
पठानकोट। तारागढ़ पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में सैदीपुर पोस्ट ऑफिस के ग्रामीण डाक सेवक पर केस दर्ज किया है। सीनियर सुपरिंटेंडेंट डाक विभाग गुरदासपुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दर्शन कुमार ग्रामीण डाक सेवक व ब्रांच पोस्ट मास्टर (जीडीएसबीपीएम) तैनात हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सैदीपुर ब्रांच के खाताधारकों की 9 लाख 14 हजार 297 रुपये की रकम खाते में जमा न कराके डाक सेवक ने धोखाधड़ी की है। उसने उक्त रकम खाता धारकों को वापस भी कर दी लेकिन चिट्ठी के मुताबिक दर्शन कुमार ने सरकारी काम करते धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर दर्शन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed