{"_id":"5ad0ded44f1c1b85028b45cd","slug":"31523637972-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलगाड़ी में महिला का मोबाइल छीन कर युवक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलगाड़ी में महिला का मोबाइल छीन कर युवक फरार
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलगाड़ी में महिला का मोबाइल छीन कर युवक फरार
पठानकोट। माता वैष्णो देवी से दर्शानार्थ करने के पश्चात अहमदाबाद एक्सप्रेस में गुजरात जा रही एक महिला का मोबाइल छीन कर युवक के फरार हो गया। इसकी बाबत जीआरपी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए पीड़ित महिला कृष्णम शास्त्री निवासी विजयमपुरा (गुजरात) ने बताया कि वह गुजरात से अकेले माता वैष्णो देवी के दर्शनों हेतु आई हुई थी। वीरवार को रात्रि वह माता के दर्शन करने के उपरांत जम्मू पहुंच गई। जहां से वह गुजरात जाने के लिए अहमदाबाद एक्सप्रेस रेलगाड़ी में सवार हो गई। उसने बताया कि रेलगाड़ी में अपनी सीट पर बैठने के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन चार्ज पर लगा दिया तथा जैसे ही रेलगाड़ी सुजानपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वहां से एक युवक उसकी बोगी में चढ़ गया और देखते ही देखते उक्त युवक उसके चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन को छीन कर फरार हो गया। उसने जीआरपी को बताया कि उक्त फोन उसने किश्तों पर 11 हजार रुपये में लिया था।