{"_id":"5b88219f42c792464429f6c2","slug":"21535648159-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज की गाड़ी देख शराब की बोतलों से भरा बैग लेकर पुल से कूदा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्साइज की गाड़ी देख शराब की बोतलों से भरा बैग लेकर पुल से कूदा युवक, मौत
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज वालों की गाड़ी देख शराब की बोतलों से भरा बैग लेकर पुल से कूदा युवक, मौत
सूखे दरिया में पत्थरों से टकराकर हुई मौत, परिजनों का आरोप-एक्साइज ठेकेदार के कारिंदों ने पुल से गिराकर की हत्या
पुलिस का आरोप-अवैध शराब बेचने का काम करता था युवक
परिवार के लोग सिविल अस्पताल के शवग्रह से उठाकर ले गए शव, 9 घंटे बाद पुलिस ने मनाकर भेजा घर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। रावी दरिया के कथलौर पुल पर अवैध शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति ने एक्साइज विभाग की गाड़ी को देखकर पुल से छलांग लगा दी। दरिया सूखी होने के कारण युवक पत्थरों पर गिरा और उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान सतीश कुमार उर्फ काला पुत्र जनक राज निवासी गांव छोरियां के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को सिविल अस्पताल पहुंचाया पर वहां मृतक सतीश के भाई ने शराब ठेकेदार के कारिंदों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक के परिवार और रिश्तेदारों ने लाश को सिविल की मोर्चरी से उठाया और कथलौर पुल पर धरना देने की चेतावनी देकर निकल गए। लेकिन पुलिस ने 200 मीटर दूर ही लाश ले जा रहे रिश्तेदारों को रोका और लाश को दोबारा सिविल के शवग्रह पहुंचाया। पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया जाएगा।
बैग में भरी थी शराब की बोतलें
कथलौर नाके पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि सतीश कुमार अवैध शराब लेकर नरोट जैमल सिंह की तरफ जा रहा था पुलिस नाके से कुछ आगे जाकर सामने से आ रही शराब ठेकेदार की एक्साइज लिखी गाड़ी को देख कर अचानक बैग सहित रावी दरिया में छलांग लगा दी। जिसके तुरंत बाद पुलिस कर्मचारी दरिया में उतरे और उसकी शिनाख्त कर उसकी परिजनों को सूचना दी जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए किसी निजी अस्पताल ले गए परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक सतीश कुमार पर अवैध शराब के मामले दर्ज हैं। इस घटना के संबंध में पुलिस थाना तारागढ़ के प्रभारी विश्वनाथ से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि घटना स्थल से करीब 1 पेटी शराब भी बरामद हुई है।
परिवार चका आरोप शराब ठेकेदार के कारिंदों ने पुल से फैंका
मृतक के भाई सुशील ने बताया कि वह खेतों से चारा लेकर वापिस गांव आ रहा था, दूर से उसने देखा कि कथलौर पुल पर 6 लोग उसके भाई सतीश के साथ मारपीट कर रहे थे, काफी अवाजें लगाने के बावजूद उन्होंने उसकी आवाज नहीं सुनी। इसी दौरान झगड़ा कर रहे युवकों ने सतीश को पुल के नीचे फैंक दिया। जबकि उसका स्कूटर वहीं सड़क किनारे पड़ा था। सुशील ने बताया कि मारपीट कर रहे युवक शराब ठेकेदार के कारिंदे थे जिनमें से 4 लोगों को वह पहचानता है और 2 अज्ञात लोग भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
9 घंटे तक परिजनों को मनाने में जुटी रही पुलिस
सतीश की मौत सुबह 9 बजे के करीब हुई, उसके बाद परिजनों ने सिविल अस्पताल में जाकर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया और नारेबाजी की। मृतक के परिवार के साथ गांव के लोग भी पहुंचे और पुलिस से धक्का-मुक्की कर लाश को एंबुलेंस में ही ले गए। उसके बाद पुलिस ने पीछा कर परिवार को मनाने की कोशिश की। कुल मिलाकर 9 घंटे चली कशमकश के बाद भी पुलिस शाम 6 बजे तक मामला दर्ज नहीं कर पाई। डीएसपी दविंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, अगर किसी ने मृतक को पुल से फेंका है तो दोबारा जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फोटो:-5-सिविल अस्पताल में पुलिस और परिवार के बीच काफी देर तक बहस चलती रही।