{"_id":"5b19714e4f1c1bf16e8b6b10","slug":"201528394062-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोरी का हेडिंग नीचे लिखा गया है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोरी का हेडिंग नीचे लिखा गया है
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
पाकिस्तान से अवैध असलाह और नशीला पदार्थ लाकर बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार
डेरा बाबा नानक पुलिस ने किया विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ, आरोपी के खिलाफ 2016 में भी मामला दर्ज हुआ था
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा बाबा नानक पुलिस ने एक युवक को तस्करी का धंधा करने, बिना पासपोर्ट पाकिस्तान आवागमन करने, पाकिस्तान से अवैैध असलाह औैर नशीला पदार्थ लाकर बेचने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू किया है। जानकारी देते हुए पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति है जो अवैध धंधे करता है, जिसमें स्मगलिंग करना, बिना वीजा पाकिस्तान आना जाना, पाकिस्तान से अवैध असलाह, नशीला पदार्थ, हैरोइन औैर अफीम लाने और बेचने का धंधा करता है। डेरा बाबा नानक पुलिस बाईपास फतेहगढ़ चूड़ियां, डेरा बाबा नानक के पास रेड करने जा रही थी कि इससे पहले ही बीएसएफ ने आरोपी युवक हरप्रीत सिंह वासी बटाला को काबू किया औैर पुलिस के पहुंचते ही बीएसएफ ने आरोपी को डेरा बाबा नानक पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई ने आगे बताया कि आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ 2016 में भी मामला दर्ज हुआ था। तब आरोपी के मोबाइल में इंडियन आर्मी की तस्वीरें और फौजी यूनिफार्म की तस्वीरें मिली थीं। एएसआई ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है फिलहाल आरोपी से कुछ भी आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई हैै। पुुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ रही हैै। आरोपी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा।