फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शिकार करने गए युवक बने अपनी बंदूक का निशाना, एक की मौत एक गंभीर

शिकार करने गए युवक बने अपनी बंदूक का निशाना, एक की मौत एक गंभीर

Mon, 04 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
शिकार करने गए युवक बने अपनी बंदूक का निशाना, एक की मौत एक गंभीर
अपनी बंदूक का निशाना बने दो युवक, एक की मौत
विज्ञापन

शिकार करने गए थे चार दोस्त, दो मौके से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के निकटवर्ती बुंगल क्षेत्र के जंगल में शिकार खेलने गए चार युवकों में दो को अपनी ही बंदूक से गोली लग गई। इससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल है। वहीं दो अन्य युवक मौके से फरार हैं। मृतक की पहचान रजत शर्मा (22) पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव दरंगखडड् के रूप में हुई है। घायपंकज (23) पुत्र बूरी लाल निवासी गांव दरंगखडड् को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से फरार दो युवकों की पहचान विकास एंव राहुल निवासी गांव बुंगल के रूप में हुई है। चारों युवक आपस में दोस्त हैं। थाना मामून की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शुरूआती जांच में सामने आया है कि बंदूक घायल युवक पंकज के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों से की गई पूछताछ और शुरूआती जांच में पता चला कि चारों दोस्त बुंगल के जंगल में शिकार करने गए थे। शिकार करने के लिए पंकज अपने पिता की बंदूक भी साथ ले गया। जंगल के रास्ते में कुछ कुत्ते आपस में लड़ रहे थे। कुत्तों को भगाने के लिए रजत ने लोड बंदूक के बट्ट से कुत्ते पर प्रहार किया। इसी दौरान रजत से गलती से बंदूक का ट्रेगर दब गया और गोली रजत के सिर और फिर पंकज के कंधे पर लगी। इससे रजत की मौके पर ही मौत हो गई और पंकज को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना मामून के प्रभारी कुलदीप ने बताया कि रजत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हथियार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शिकार करने पर है प्रतिबंध
एक तरफ जहां अपनी ही बंदूक से दो युवकों गोली लगने का सवाल हर किसी के मन में असमंजस की स्थिति पैदा कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ शिकार करने की बात सामने आने पर प्रशासन में भी अफरातफरी मच गई है। दरअसल जंगल में शिकार करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी है। लेकिन बावजूद युवक बंदूक लिये जंगल में चले गए और इसकी कानों कान खबर न तो पुलिस और न ही वन या वाइल्ड लाईफ विभाग को लगी। स्थानीय लोगों की मानें तो जिले के अर्धपहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों में प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोग हथियार लेकर शिकार करने जाते हैं। उन्हें कोई रोकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed