फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ट्रक बेचने के उपरांत पुन: उसे फाईनांस कंपनी को पकड़वाने वाले आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज

ट्रक बेचने के उपरांत पुन: उसे फाईनांस कंपनी को पकड़वाने वाले आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज

Thu, 10 Jan 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
ट्रक बेचने के उपरांत पुन: उसे फाईनांस कंपनी को पकड़वाने वाले आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज
ट्रक फाइनांस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। फाइनांस पर लिए ट्रक को आगे बेचने के बावजूद संबंधित फाइनांस कंपनी को ट्रक पकड़वाने वाले आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला थाना सिटी में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता चंद्र शेखर पुत्र बाबू राम निवासी गीता भवन रोड गुरदासपुर ने पुलिस को बताया कि एक 12 टायर वाला ट्रक हर्षविंदर सिंह ने इंडसिंड बैंक ब्रांच होशियारपुर से फाइनांस करवाकर लिया था। यह ट्रक उसने हर्षविंदर सिंह से 17 लाख 88 हजार रुपये में 2 अप्रैल 2018 को खरीदा। जिसके एवज में उसने 1 लाख 75 हजार रुपये दिए, जबकि बाकी 16 लाख 13 हजार रुपये की 47 किश्तों में प्रत्येक माह 34 हजार 318 रुपये किश्त देने का इकरारनाम कर लिया। वह हर माह फाइनांस कंपनी को किश्त जमा कराता रहा, लेकिन आरोपी ने धोखे से उसका ट्रक कंपनी वालों को पकड़ाकर उसके साथ धोखा किया गया। जांच के बाद आरोपी हर्षविंदर सिंह पुत्र हरकेवल सिंह निवासी मनसूरपुरा सलाला पुलिस स्टेशन भोगपुर जिला जालंधर रूरल के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed