फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पूरे पैसे देकर भी नहीं मिला अलॉटियों को फ्लैट

पूरे पैसे देकर भी नहीं मिला अलॉटियों को फ्लैट

Wed, 17 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
पूरे पैसे देकर भी नहीं मिला अलॉटियों को फ्लैट
पूरे पैसे देकर भी नहीं मिला अलॉटियों को फ्लैट
विज्ञापन

दोगुना समय बीता, ट्रस्ट के एमआईजी फ्लैट का काम अधूरा
अलॉटियों से पूरे पैसे लेने के लिए अड़ा ट्रस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
आठ साल पहले बनने शुरू हुए नगर सुधार ट्रस्ट के एमआईजी फ्लैट अलॉटियों को सौंपना तो दूर इनका निर्माण कार्य भी मुकम्मल नहीं हो सका। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी नगर सुधार ट्रस्ट अलॉटियों से पहले फ्लैट के पूरे पैसे लेने पर अड़ा हुआ इै। ट्रस्ट के अनुसार फ्लैट्स का काम पूरा करने के लिए पैसे नहीं है। अलॉटियों से पैसे लेकर ही फ्लैट का काम पूरा किया जाएगा।
बता दें कि साल 2010 में नगर सुधार ट्रस्ट ने ट्रक स्टैंड स्कीम के तहत ढांगू में एमआईजी फ्लैट बनाने शुरू किये थे। करीब 60 फ्लैट वाले इस अपार्टमेंट का निर्माण 2014 तक पूरा करके 2014 में ही अलाटियों को यह फ्लैट सौंपे जाने का दावा ट्रस्ट ने किया था। लेकिन दावे से दोगुना समय बीतने के बाद भी नगर सुधार ट्रस्ट न तो इन फ्लैट्स का काम पूरा कर सकता है और न ही कोई फ्लैट किसी अलॉटी को सौंपा है। जबकि कई लोग पहले से ही फ्लैट के लिए एडवांस में पैसे देकर बुकिंग करवा चुके हैं। जबकि कई लोग फ्लैट की पूरी रकम अदा कर चुके हैं। पूरे पैसे लेकर ट्रस्ट ने इन लोगों को संबंधित फ्लैट अलॉट करना मंजूर कर दिया है। लेकिन साल 2014 को बीते हुए चार साल हो गए पर अलॉटियों को उनके फ्लैट नहीं मिल सके हैं। अब ट्रस्ट का कहना है कि जिन लोगों ने फ्लैट की पूरी रकम नहीं दी है उनसे पूरी रकम ली जाएगी इसके बाद ही काम आगे बढ़ पाएगा। लेकिन फ्लैट की पूरी रकम दे चुके लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। फ्लैट की पूरी रकम अदा करके भी लोगों को उनके फ्लैट नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट के एसडीओ हरमीत सिंह ने बताया कि 60 फ्लैट्स की अलॉटमेंट के लिए लोगों ने पैसे दिये थे। एक फ्लैट की कीमत 20 लाख 75 हजार रुपये थी। ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क था। अलॉटमेंट के लिए ड्रॉ निकालने के बाद लोगों से एंडवांस दस प्रतिशत जमा किया गया था। इसके बाद एक महीने में 15 प्रतिशत देना था और बाकी की रकम पांच किश्तों में अदा करनी थी। इसी के तहत 14 लोग अपने फ्लैट की पूरी रकम अदा कर चुके हैं। लेकिन बाकी के अलॉटियों ने अब तक अपनी शेष रहती रकम अदा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-रोगन, बिजली सप्लाई का काम अभी बाकी
नगर सुधार ट्रस्ट के अनुसार फंड की कमी के कारण फ्लैट का निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। फ्लैट के निर्माण के लिए अभी भी करीब 40-50 लाख की जरूरत है। एसडीओ हरमीत ने बताया कि एक ब्लॉक का काम लगभग पूरा है। मामूली सा काम बाकी रह गया है। जबकि दूसरे ब्लॉक्स का काफी काम अभी भी बाकी है। जिसमें रंग-रोगन और बिजली सप्लाई का काम बाकी है। इसके लिए करीब 40-50 लाख की जरूरत है। जो कि ट्रस्ट के पास नहीं हॅैं।

‘पैसे नहीं देने वालों के अलॉटमेंट होगी रदद’
वहीं डीसी-कम-ट्रस्ट चेयरपर्सन नीलिमा ने कहा कि फंड की कमी के कारण निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। अधिकतर अलॉटियों ने अपने पैसे पूरे जमा नहीं करवाये हैं। उन लोगों को ट्रस्ट की ओर से नोटिस भी भेजा गया है। ताकि पैसे लेकर जल्द से जल्द फ्लैटस का काम आगे बढ़ाया जा सके। डीसी ने कहा कि जो लोग पैसे नहीं देंगे। उनकी अलाटमेंट रदद कर दी जाएगी। जो पैसे दे चुके हैं उन्हें जल्द ही फ्लैट बनाकर सौंपे जाएंगे।

फोटो -1- पठानकोट के ढांगू में बन रहे नगर सुधार ट्रस्ट के एमआईजी फ्लैट्स अधर में लटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed