फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सिवल अस्पताल में इलाज के लिए आए व्यक्ति का आरोपियों ने सिर फोड़ा

सिवल अस्पताल में इलाज के लिए आए व्यक्ति का आरोपियों ने सिर फोड़ा

Tue, 09 Jul 2019 10:08 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
सिवल अस्पताल में इलाज के लिए आए व्यक्ति का आरोपियों ने सिर फोड़ा
गुरदासपुर। पुरानी रंजिश में हुए झगड़े में घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर आरोपियों ने एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पारिवारिक सदस्य जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचा तो आरोपियों ने अस्पताल में भी उस पर हमलाकर उसका सिर फोड़ दिया। सूचना पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल के बयान कलमबद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उपचाराधीन जगप्रीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गांव जौड़ा छत्तरां ने बताया कि सोमवार शाम वह गाड़ी से घर जा रहे थे। गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर गाली गलौच की। वह घर आए गए लेकिन आरोपी भी पीछे उनके घर आ गए और घर के मेन गेट पर खड़े होकर चिल्लाने लगे। जब घर से बाहर आकर उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने तेजधार हथियारों से हमलाकर उसे घायल कर दिया। वह अपनी जान बचाकर घर में घुस गए। इसके बाद हमलावर भी उसके घर में घुस गए और तलवार से उनकी बाजू पर वार कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर जब वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुुर पहुंचे तो 40-50 लोगों ने इकट्ठे होकर उनपर फिर से हमला कर दिया। वहां भी उनका सिर फोड़ दिया गया। घायल जगप्रीत ने बताया कि आरोप लगाया कि हमला करने वाले लोग गांव में नशे का कारोबार करते हैं। इसका उनकी युवा टीम ने विरोध करके धंधा बंद करवाने की कोशिश की थी। इसी कारण आरोपी उनके साथ रंजिश रखते हैं। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंधी थाना सदर की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। थाना सदर के प्रभारी मक्खन सिंह का कहना है कि उनको शिकायत मिल गई है। वह जांच करने के बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed