फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कार और मोटरसाइकिल की भिडंत में युवक की मौत

कार और मोटरसाइकिल की भिडंत में युवक की मौत

Sat, 08 Jun 2019 09:16 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
कार और मोटरसाइकिल की भिडंत में युवक की मौत
बटाला। अड्डा घसीटपुर के पास सुबह 11.30 बजे बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव धीर के रहने वाले दर्शन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरप्रीत सिंह मंडी में काम करता था। वह बाइक पर मंडी से घर जा रहा था। दूसरी ओर से एक स्विफ्ट कार जिसको अशोक कुमार निवासी सुचैनेवाल चला रहा था आ रही थी। जब दोनों वाहन अड्डा घसीटपुर के पास पहुंचे तो दोनों की टक्कर हो गई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार मौके पर से फरार हो गया। पुलिस चौकी शेखूपरा के इंचार्ज एएसआई विजय कुमार ने बताया कि हरप्रीत सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। फिलहाल थाना सदर बटाला में आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed