{"_id":"5bddce35bdec2269aa2a1ca8","slug":"151541262901-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जंगला भवानी के गोदाम से अरूणाचल प्रदेश की 51 पेटी अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव जंगला भवानी के गोदाम से अरूणाचल प्रदेश की 51 पेटी अवैध शराब बरामद
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश की 51 पेटी शराब पकड़ी
एक्साइज विभाग और पुलिस ने गांव जंगला भवानी स्थित गोदाम से बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। एक्साइज विभाग और थाना कानवां पुलिस ने संयुक्त रूप से रेड कर गांव जंगला भवानी निवासी व्यक्ति के गोदाम पर 51 पेटी अवैध शराब बरामद की है। कार में शराब की पेटियां लोड कर रहे 2 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश की है।
थाना कानंवा प्रभारी गजेंद्र सिंह और एक्साइज इंस्पेक्टर हरविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव जंगला निवासी इंद्रजीत भंडारी और उसका बेटा स्वतंत्र भंडारी हिमाचल व अन्य राज्यों की शराब लाकर गोदाम में स्टोर करते हैं। रात के समय कार से आगे सप्लाई करते हैं। इस पर एईटीसी अमिता गुलेरिया के निर्देशानुसार पुलिस और एक्साइज विभाग ने छापामारी कर 16 पेटी अंग्रेजी और 35 पेटी देसी शराब बरामद की। बरामद शराब हिमाचल प्रदेश में बनी थी और अरुणाचल प्रदेश में बेची जानी थी। एक्साइज इंस्पेक्टर ने बताया कि छापामारी के समय 2 लोग गाड़ी में शराब लोड कर रहे थे। अंधेरे का फाया उठाकर दोनों भाग गए। पुलिस ने शराब और गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। छापा मारने वाली टीम में एक्साइज इंस्पेक्टर इंद्रबीर सिंह, एएसआई हेमराज, एएसआई बलकार सिंह भी शामिल थे।