फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   हुक्का बार वालों ने लिफ्ट में लगवा रखे थे कैमरे, खाकी वर्दी देख लिफ्ट बंद कर दी

हुक्का बार वालों ने लिफ्ट में लगवा रखे थे कैमरे, खाकी वर्दी देख लिफ्ट बंद कर दी

Wed, 24 Jan 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
हुक्का बार वालों ने लिफ्ट में लगवा रखे थे कैमरे, खाकी वर्दी देख लिफ्ट बंद कर दी
पुलिस लिफ्ट में फंसी और हुक्का बार खाली
विज्ञापन

हुक्का बार वालों ने लिफ्ट में लगवा रखे थे कैमरे, पुुलिस देख कर दी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
शहर के सबसे पॉश इलाके लारेंस रोड स्थित होटल आरबियन में चल रहे हुक्का बार पर छापामारी करने की गई पुलिस लिफ्ट में फंस गई। दरअसल होटल वालों ने लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। पुलिस को देखकर होटल वालों ने लिफ्ट बंद कर दी। करीब पंद्रह मिनट बाद पुलिस जब ऊपर पहुंची तो आरोपी भाग चुके थे। लारेंस रोड चौकी पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लारेंस रोड पुलिस चौकी के एएसआई राजिंदर सिंह फोर्स के होटल में हुक्का बार चलने की सूचना पर मंगलवार की रात छापा मारने पहुंचे।
इस बीच लिफ्ट की बंद हो गई। जब तक वह हुक्का बार पहुंच, तब तक सभी भाग चुके थे। बाद में पुलिस को पता चला कि लिफ्ट में सीसीटीवी है और उसका कंट्रोल रूम हुक्का बार में है। पुलिस वालों की निगरानी के लिए एक स्टाफ बिठा रखा था। जैसे ही पुलिस की टीम ने लिफ्ट में चौथी मंजिल का बटन दबाया लिफ्ट बंद हो गई। जब तक पुलिस टीम चौथे मंजिल में चल रहे हुक्का बार तक पहुंचती सभी लोग भाग चुके थे। एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया, होटल के मैनेजर व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि
विज्ञापन

होटल में हुक्का बार चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर रोजनामचा में सारा वाक्या दर्ज करके वह छापामारी करने गए थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के नोटिस में इस मामले को छापामारी के पहले ला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का नाम भूल गए एएसआई
होटल का मालिक रसूखदार व सियासत में पैठ रखता है। यही वजह है कि मीडिया को क्राइम डायरी तो भेज दी और होटल मालिक व मैनेजर का नाम नहीं लिखा। क्राइम डायरी को पुलिस कमिश्नर कार्यालय से भेजा जाता है। जब होटल मालिक व मैनेजर का नाम पूछने के लिए छापा मारने गए एएसआई राजिंदर सिंह से पूछा गया तो वह भी आरोपियों का नाम भूल गए और कहने लगे कि मैं पुलिस चौकी से बाहर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed