फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   साढ़े 6 लाख रूपये की ठगी मारने के आरोप में दो पर मामला दर्ज

साढ़े 6 लाख रूपये की ठगी मारने के आरोप में दो पर मामला दर्ज

Thu, 27 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
साढ़े 6 लाख रूपये की ठगी मारने के आरोप में दो पर मामला दर्ज
जाली चेक देकर ठगी करने के आरोप में केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। एक व्यक्ति से ट्रैक्टर खरीदकर उसके बदले में उसे 6 लाख 55 हजार रुपये का जाली चेक देकर ठगी करने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

थाना सिविल बटाला के एएसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में संजीव कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि उसने आरोपी रंजीत मसीह निवासी गांव हयात नगर गुरदासपुर औैर सोनू निवासी पठानकोट को 6 लाख 55 हजार रुपये में अपना ट्रैक्टर बेचा था। यह सौदा दोनों पक्षों के बीच बटाला की माल मंडी में हुआ। आरोपियों ने उसे नकद राशि देने की बजाय उसे पूरी राशि का चेक दे दिया। जब उन्होंने चेक को बैंक में लगाया तो आरोपियों के खाते में पैसे न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया। ऐसा करके उक्त दोनों आरोपियों ने उससे धोखाधड़ी की है। एएसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने थाना सिविल लाइन बटाला में रंजीत मसीह और सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed