फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 13 Feb 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
युवक की मौत, चाचा पर हत्या का संदेह
विज्ञापन

हत्या में उम्रकैद काट रहा चाचा इन दिन पैरोल पर है आया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
थाना सदर के अधीन पड़ते गांव हयात नगर में अमन उर्फ रिक्की (22) की सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी हत्या करने का शक चाचा पर किया जा रहा है। उम्रकैद काट रहा चाचा पैरोल पर आया है। परिजनों की सूचना पर थाना सिटी पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का खुलासा होगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के भाई दीपक ने बताया कि अमन सैलून चलाता था। हमारे रिश्ते में लगते चाचा रिंकू पुत्र सदीक निवासी हयात नगर सोमवार की शाम अमन को घर से बुलाकर ले गया था। कुछ देर बाद अमन घर आ रहा था तो वह गली में ही गिर गया और उसकी मौत हो गई। उसके गले पर पड़े निशान से लगता है कि किसी ने उसे इंजेक्शन लगाया है। दीपक ने बताया कि इस संबंध में हम रात में चुप रहे। अमन की मौत की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार आए तो उन्होंने मामले की जानकारी थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने अमन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सदर इंचार्ज रजिंद्र कुमार ने बताया अमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना उसके परिजनों ने मंगलवार की सुबह दी है। अमन की मौत सोमवार की शाम को ही हो गई थी। उसके परिजनों ने रिश्ते में चाचा लगने वाले रिंकू पर हत्या करने शक जताया है। रिंकू मंडी इलाके में रहने वाली महिला की हत्या करने के आरोप में उम्रकैद काट रहा है। वह पटियाला जेल में बंद था और आजकल वह पैरोल पर है। उन्होंने बताया रिंकू के नशे का आदी होने की जानकारी मिली है। रिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed