{"_id":"5b8185fd42c792464c73df54","slug":"111535215101-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर तीन के विरुद्ध मामला दर्ज किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर तीन के विरुद्ध मामला दर्ज किया
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
ठगी के आरोप में तीन के खिलाफ केस
गुरदासपुर। थाना सदर पुलिस ने दो नौजवानों को विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख 90 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में बलबीर सिंह निवासी कैलेकलां ने बताया उसके बेटे हरप्रीत सिंह को ग्रीस भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने उससे 8 लाख 50 हजार रुपये और गुरदीप सिंह को कनाडा भेजने के नाम पर 5 लाख 40 हजार रुपये लिए थे। आरोपियों ने उन्हें नकली वर्क परमिट, नकली टिकटें दीं। डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी तजिंद्र सिंह उर्फ माना, रजिंद्र सिंह व साहिब सिंह निवासी गांव लंगाह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।