{"_id":"5a1064684f1c1bd0408b775d","slug":"101511023720-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर मनचले के दबाव से परेशान युवती ने काटी नस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर मनचले के दबाव से परेशान युवती ने काटी नस
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
फेसबुक पर मनचले के दबाव से परेशान युवती ने काटी नस
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर किया मामला दर्ज, जांच शुरू
युवती का पीछा करता कॉलेज तक जा पहुंचा युवक
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
फेसबुक पर दबाव बना रहे एक मनचले से परेशान होकर एक युवती ने अपने हाथ की नस काट ली। युवती शहर के लमीनी स्थित कॉलेज में बीए की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक की पहचान मुकेश निवासी जुगियाल के रूप में हुई है।
घायल युवती के परिवार के मुताबिक युवती पिछले लंबे समय से डिप्रेशन में थी। लेकिन परिवार को इस बारे नहीं पता था कि कोई लड़का उसे परेशान कर रहा है। युवती के अनुसार आरोपी युवक उसे फेसबुक पर मेसेज करके संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। शनिवार को तो उस समय हद हो गई जब आरोपी युवक युवती का पीछा करते हुए उसके कॉलेज के बाहर पहुंच गया और फेसबुक पर दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने ब्लेड से नस काटकर जान देने की कोशिश की। युवती द्वारा नस काटने पर आरोपी युवक ही उसे सिविल अस्पताल लेकर गया और वहां पर उपचार करवाया। युवती का उपचार कर रहे डॉ. एमएल अत्री ने बताया कि घायल युवती की हालत स्थिर है। युवती के परिवार ने मांग की है कि आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।