{"_id":"61f00da42c00ba715d03a0cb","slug":"crime-branch-raids-green-avenue-in-search-of-bikram-majithia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: बिक्रम मजीठिया की तलाश में क्राइम ब्रांच ने ग्रीन एवेन्यू में दी दबिश, नहीं मिलने पर बैरंग लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: बिक्रम मजीठिया की तलाश में क्राइम ब्रांच ने ग्रीन एवेन्यू में दी दबिश, नहीं मिलने पर बैरंग लौटी टीम
Tue, 25 Jan 2022 08:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:24 PM IST
सार
हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। मगंलवार को टेस्ट क्राइम ब्रांच ने अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू में दबिश दी।
विज्ञापन
छापेमारी करते अधिकारियों को देखते शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग्स मामले में फंसे अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए स्टेट क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार सुबह ग्रीन एवेन्यू स्थित मजीठिया की कोठी में दबिश दी। सोमवार को हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद मजीठिया की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई। कई स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है। स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार सुबह अमृतसर पहुंची। हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी और बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब पुलिस ने कहा था कि मजीठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। जिसके बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया था। इससे पहले हाईकोर्ट ने मजीठिया को अंतरिम जमानत दी थी, जिसके बाद वे मीडिया के सामने आए थे।
विज्ञापन
मजीठिया ने तब मीडिया के सामने आकर कहा था कि वे कहीं भागे नहीं थे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को उनकी पूरी जानकारी थी कि वे कहां हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल के नेता व एसजीपीसी के सदस्य भगवंत पाल सिंह सियालका ने कहा कि वे दोबारा हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
उन्हें उम्मीद है कि बिक्रम मजीठिया को दोबारा जमानत जरूर मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो विरोधी अब अकालियों की जमानतें जब्त होने के तंज कर रहे हैं, चुनाव में वे अपनी जमानत बचाएं, क्योंकि विधानसभा चुनाव में शिअद बड़ी जीत हासिल करने वाला है। फेज चार मोहाली थाना स्टेट क्राइम मोहाली के इंस्पेक्टर कैलाश ने बताया कि दो नंबर केस में मजीठिया की जमानत खारिज हो चुकी है। मजीठिया को गिरफ्तार करने और जांच के लिए पुलिस टीम के साथ यहां पहुंचे थे लेकिन उन्हें मजीठिया की ग्रीन एवेन्यू स्थित कोठी से कुछ नहीं मिला।