फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Controversy deepens over flowers being showered on Sri Harmandir Sahib from helicopter

Amritsar News: श्री हरिमंदिर साहिब पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने पर विवाद गहराया

Wed, 01 Nov 2023 07:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 01 Nov 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
Controversy deepens over flowers being showered on Sri Harmandir Sahib from helicopter
श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर ने हेलिकॉप्टर उड़ाने की ली थी सरकार से अनुमति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब पर हेलिकॉप्टर से नंगे सिर फूल बरसाने पर विवाद गहरा गया है। हालांकि श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर ने इसे किसी तरह का विवाद न बताते हुए टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि हेलिकॉप्टर उड़ाने की उन्होंने सरकार से अनुमति ली थी।
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 28 अक्तूबर को नगर कीर्तन के दौरान श्री हरिमंदिर साहिब पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर नया विवाद खड़ा हो गया है। पुष्प वर्षा की सेवा करने वाले हिमाचल के परिवार के सदस्य नंगे सिर बैठे नजर आ रहे हैं। हेलिकॉप्टर में बैठे पायलट, असिस्टेंट और अन्य महिलाएं नंगे सिर फूल बरसा रही हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि हेलिकॉप्टर श्री हरिमंदिर साहिब के ऊपर कई बार गुजरा और उसमें सवार लोग नंगे सिर बैठकर गुरु ग्रंथ साहिब की पालिकी, हरिमंदिर साहिब और संगत पर फूल बरसा रहे हों। इस व्यवस्था के लिए श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय, अमृतसर हवाई अड्डा प्राधिकरण और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से हेलीपैड की अनुमति ली। जिसके बाद नगर कीर्तन के दिन हेलिकॉप्टरों ने कई बार उड़ान भरी और श्री हरिमंदिर साहिब में पालकी साहिब की बस और नगर कीर्तन पर नंगे सिर फूलों की वर्षा की। इसको लेकर सोशल मीडिया पर मर्यादा उल्लंघन का मुद्दा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी कहा जा रहा है कि श्री हरिमंदिर साहिब की पवित्रता और गरिमा को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस क्षेत्र को नो एयर जोन घोषित किया है। फिर भी प्रबंधन ने इसकी अनदेखी की है। पैदा हुए विवाद के संबंध में श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा ने कहा कि हेलिकॉप्टर के संबंध में सरकार से अनुमति ली गई है। उन्होंने विवाद पर टिप्पणी करने से इन्कार करते हुए कहा कि यह कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed