{"_id":"575042284f1c1b862d108be2","slug":"connection-cut-pathankot-water-connection-cut-pending-payment-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया न देने पर तीन घरों के पानी कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया न देने पर तीन घरों के पानी कनेक्शन काटे
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 02 Jun 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में बकाया टैक्स न जमा करने पर पानी का कनेक्शन काटते निगम कर्मचारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने पानी व सीवरेज के बकाया बिलों की वसूली के लिए वीरवार को पटेल नगर, बैंक कालोनी व आनंदपुर मुहल्ला में अभियान चलाया। बकाया टैक्स न देने पर निगम की टीम ने तीन घरों के पानी के कनेक्शन काट दिए। वहीं नौ लोगों के अनुरोध पर उन्हें बकाया जमा करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है।
वीवार को पटेल नगर, बैंक कालोनी व आनंदपुर मुहल्ला के टैक्स के बकाएदारों से वसूली की गई। इंस्पेक्टर कमल चड्ढा की अगुवाई में नोडल अधिकारी पवन कुमार, राजेश कुमार व अशोक कुमार ने अभियान चलाया। पटेल नगर, बैंक कालोनी व आनंदपुर में एक-एक बकाएदार ने टैक्स जमा करने से मना कर दिया।
इस पर उनके पानी के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं आठ लोगों की ओर से बिल का भुगतान कर दिया। इनसे करीब 67 हजार की राशि बसूल की गई। शर्मा ने बताया कि 9 लोगों ने एक दिन का समय मांगा गया और कहा गया कि वह खुद कार्यालय आकर बिल का भुगतान कर देंगे। इस पर उन्हें एक दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
निगम कमिश्नर सुरिंद्र सिंह ने बताया दो दिनों में करीब डेढ़ लाख रूपये वसूले गए हैं। कनेक्शन काटने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। हर टीम में एक नोडल अधिकारी व चार कर्मचारी शामिल हैं। टीमों को पुलिस सुरक्षा भी दिलाए गए है। उन्होंने बताया सरकारी विभागों को भी पत्र जारी कर एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। इस दौरान भी बिलों का भुगतान न किया तो इनके भी कनेक्शन काटे जाएंगे।
पानी की बर्बादी वाशिंग सेंटर का काटा चालान
नगर निगम की टीम ने पानी की बर्बादी व पालिथीन के खिलाफ मुहिम चलाई। पानी की बर्बादी कर रहे एक वाशिंग सेंटर का चालान काटकर जुर्माना वसूला। निगम के हेल्थ अधिकारी डॉ. एनके सिंह के नेतृत्व में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक कुमार, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जानू चल्हौत्रा, सेनेटरी इंस्पेक्टर अजय बैंस व सेनेटरी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने सैली रोड, कॉलेज रोड, मॉडल टाऊन का जायजा लिया। हेल्थ अधिकारी ने बताया कि सैली रोड स्थित वाशिंग सेंटर पर पानी बर्बादी की जा रही थी। उर चालान कर 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।