फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   congress leader, gopal mahajan crimation, pathankot

जिला कांग्रेस ब्लाक प्रधान गोपाल महाजन का हार्ट अटैक से निधन

Sat, 16 Jul 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Sat, 16 Jul 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
congress leader, gopal mahajan crimation, pathankot
पठानकोट में अपने पिता को गोपाल महाजन को मुखाग्नि देते उनके बेटे कार्तिक महाजन - फोटो : अमर उजाला
जिला कांग्रेस ब्लाक प्रधान गोपाल महाजन का बीती रात करीब 11 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। इससे जिले के नेताओं व आमजन में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन


स्वर्गीय गोपाल महाजन के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट में सैलाब उमड़ा। इस दौरान गोपाल महाजन की पत्नी सीमा महाजन, बड़े पुत्र राघव महाजन, छोटे पुत्र कार्तिक महाजन, बेटी श्वेता महाजन, भाई श्याम महाजन और भाभी रंजना महाजन शोकग्रस्त अवस्था में पहुंचे। 
वहीं विधायक अश्वनी शर्मा, मेयर अनिल वासूदेवा, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पूर्व परिवहन मंत्री मास्टर मोहन लाल, दिनेश महाजन, विनय महाजन, जिला प्रधान अनिल विज, साहिब सिंह साबा, विनोद वर्मा, रोहित पुरी, विनय शर्मा, रमेश कुमार चुन्नी, श्रवण कुमार, अनिल दारा के साथ अन्य जन भी पहुंचे। श्मशान घाट में गोपाल महाजन के छोटे बेटे कार्तिक महाजन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी तथा उनका दाह संस्कार किया। 
विज्ञापन


इस दौरान विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह दुख की घड़ी है कि एक उच्च बिजनेसमैन हमें छोड़कर चला गया है। वहीं पूर्व विधायक अशोक शर्मा व जिला प्रधान अनिल विज ने कहा कि स्वर्गीय गोपाल महाजन एक सफल बिजनेसमैन के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में अपनी विशेष पैठ रखते थे। उनके द्वारा कांग्रेस को ऊंचाइयों पर ले जाया गया जिसके लिए कांग्रेसी नेताओं में सदा याद किए जाते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed