फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Congress governments exploited farmers: Malik, Amritsar

कांग्रेस सरकारों ने किया किसानों का शोषण: मलिक

Wed, 30 Sep 2020 07:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Congress governments exploited farmers: Malik, Amritsar

भाजपा के राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने कहा की कांग्रेस सरकारो ने किसानों का शोषण किया है। फसल की एमएसपी बढ़ाने के लिए आंदोलन करने पर कांग्रेस सरकारों ने किसानों पर लाठियां और गोलियां तक चलवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हितैषी हैं। नए कृषि कानून से किसानों की आय दुगनी होगी। किसानों के लिए पूरा देश एक मंडी होगा। वह अपनी फसल कहीं भी बेच सकते हैं। मलिक बुधवार को भाजपा मुख्यालय खन्ना स्मारक में मीडिया से मुखातिब थे।

विज्ञापन


मलिक के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल का 23 वर्षों पुराना गठबंधन टूटा है, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पूर्व प्रकाश सिंह बादल एनडीए के बहुत ही सम्मानित और प्रतिष्ठित नेता रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सदा उन्हें विशेष सम्मान दिया। पीएम मोदी खुद बादल के पांव छूकर आशीर्वाद लेते रहे हैं। गठबंधन सियासी मजबूरियों के कारण टूटा है। अकाली दल में इस समय अंदरूनी कलह है। अकाली दल के कई नेता पार्टी छोड़ कर जा चुके हैं।

विज्ञापन


मलिक ने कहा की सुखबीर बादल ने गठबंधन राजनीतिक आधार पर तोड़ा है। किसानों का मुद्दा अपने वोट बैंक को बचाना है। कई वीडियो रिकॉर्डिंग में सुखबीर बादल व हरसिमरत कौर बादल इन विधेयकों के समर्थन में विचार प्रकट करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा नए कृषि कानून किसान के जीवन को खुशहाल बनाएंगे। इस समय कांग्रेस, अकाली दल, आम आदमी पार्टी सिर्फ राजनीति स्वार्थ के लिए किसानों को गुमराह कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


‘किसानों के घर जाकर कृषि कानून के बारे में बताएंगे’
मलिक ने आरोप लगाया कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों की ओर से किसानों को बरगलाया जा रहा है। भाजपा किसानों के घर जाकर नए कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से बताएगी। किसानों को पार्टी नेता और कार्यकर्ता समझाएंगे किस प्रकार ये कानून उनके हित में हैं। किसान इस कानून के असली प्रारूप को देखेंगे और समझेंगे। इससे होने वाले फायदों से अवगत होंगे कि कैसे बिचौलिए खत्म हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed