{"_id":"670022dfc2576acde200fb91","slug":"collision-between-car-and-tractor-four-serious-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-101936-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर, चार गंभीर
Fri, 04 Oct 2024 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलानौर (गुरदासपुर)। फतेहगढ़ चूड़ियां से डेरा बाबा नानक रोड गांव निक्कोसराय के पास स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार बताया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बड़ी निकोसराय गांव के प्रीतपाल सिंह ने बताया कि उनका भाई अपने चार दोस्तों के साथ अपनी स्विफ्ट गाड़ी में डेरा बाबा नानक पंचायत चुनाव के लिए नामांकन फाइल लेने के लिए घर से निकला, फिर फतेहगढ़ चूड़ियां से डेरा बाबा नानक रोड गांव निक्कोसराय के पास, तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर से टकरा गया।
उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार चार युवकों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें फतेहगढ़ चूड़ियां के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि निक्कोसराय गांव के पास हादसा हो गया है, इसलिए हम मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। उक्त घटना और घायल युवकों के वारिसों से पुलिस द्वारा संपर्क किया गया है। बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।