{"_id":"609562e08ebc3ec0da564927","slug":"choro-blew-jewels-from-three-houses-in-tarn-taran-amritsar-news-pkl412645264","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में चोरो ने तीन घरों से उड़ाए लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में चोरो ने तीन घरों से उड़ाए लाखों के जेवर
विज्ञापन
तरनतारन। विधान सभा हलका पट्टी के गांव जोध सिंह वाला में किसान सुखवंत सिंह के घर शुक्रवार रात चोरी हो गई। चोरों ने अलमारी तोड़कर साढ़े तीन तोले सोने के जेवरात, साढ़े तीन लाख रुपये, प्वाइंट 32 बोर की दो लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस उड़ा लिए। एसआई सुखमिदर सिंह ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।
इसी तरह थाना गोइंदवाल साहिब के गांव राहल-चाहल निवासी महिला सुरजीत कौर के घर से चोरो ने 14 तोले सोने के जेवरात और 22 हजार रुपये चोरी कर लिए। एएसआई अमरीक सिंह ने पीड़ित के बयान के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना चोहला साहिब के गांव काहलवां में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कर्मचारी गुरइकबाल सिंह के घर में भी चोरी हो गई। चोरो ने अलमारी और ट्रंक के ताले तोड़कर आठ तोले सोने के जेवरात, 12 हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। एएसआई सुखवंत सिंह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।