फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Cheating Rs 9.5 lakh in Gurdaspur

डीजीपी का नजदीकी बता 9.5 लाख ठगे

Thu, 15 Oct 2020 06:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Cheating Rs 9.5 lakh in Gurdaspur
थाना सिटी की पुलिस ने पंजाब पुलिस में वीआईपी कोटे में भर्ती करवाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में दंपती और उसकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने खुद को डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता का पहचान वाला बताकर ठगी की। मामला एसएसपी के निर्देश पर एसपी (डी) की ओर से की गई जांच के बाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी को दी गई शिकायत में हरभजन सिंह निवासी शमशेरपुर ने बताया था कि वह सेना से रिटायर हुआ है। उसकी बेटी गुरलीन कौर शिवालिक पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। वहां बंदा बहादुर कालोनी निवासी आरोपी कमलदीप सिंह उर्फ लाडी की लड़की ट्विंकल भी उसकी बेटी के साथ पढ़ती है। इस दौरान ट्विंकल ने गुरलीन को बताया कि उसके पिता की डीजीपी पंजाब के साथ काफी पहचान है और वह वीआईपी कोटे में उसके पिता को बतौर सिपाही पुलिस में भर्ती करवा सकते हैं। इस पर वह अपनी बेटी को साथ लेकर कमलदीप सिंह के घर गए।
विज्ञापन

कमलदीप ने हमसे 14 लाख रुपये की मांग की। मामला 10 लाख में तय हुआ। बाद में आरोपी ने उन्हें फोन पर बेल्ट नंबर 269 और कोड नंबर 336549 दिखाकर कहा कि डीजीपी ने आर्डर कर दिए हैं। इस पर कुल 9.50 लाख रुपये आरोपी को दी गई। बाद में न उसकी नौकरी लगवाई और न रुपये वापस किए। बाद में आरोपी उसके साथ पैसे मांगने पर गाली गलौच करने लगा। पुलिस ने आरोपी कमलदीप सिंह, उसकी पत्नी हरप्रीत कौर एवं उसकी बेटी टिवंकल के खिलाफ धोखा धड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed