फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   cheated a gold bangle from a government teacher

बातों में उलझाकर नौसरबाजों ने सरकारी अध्यापक से ठगी सोने की चूड़ी

Sun, 20 Nov 2022 05:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
cheated a gold bangle from a government teacher
अमृतसर। छावनी में तबदील हुए शहर में शनिवार को शाम सरकारी स्कूल की अध्यापिका को ठगी का शिकार बनाने की वारदात ने साबित कर दिया है कि अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं है। सरकारी स्कूल की अध्यापिका को माहलां बाईपास होली सिटी के पास मोटरसाइकिल सवार एक महिला ने अपने दो पुरुष साथी के साथ मिलकर सोने की चूड़ी लूट ली और फरार हो गए। एसपी (डी) युगराज सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

गौर हो कि शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के अमृतसर (जीएनडीयू) दौरे के चलते पूरा शहर छावनी में तबदील हो रखा था। सभी रास्तों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। होली सिटी के निकट रहने वाले सरबजीत सिंह कलेर ने कंबो पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अमनदीप कौर काले गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका है। रोजाना वह ड्यूटी कर एक्टिवा से घर लौटती है। शनिवार को भी स्कूल में छुट्टी के बाद एक्टिवा से पत्नी घर लौट रही थी। जैसे ही पत्नी एक्टिवा पर सवार माहला बाईपास का पुल उतर होली सिटी के पास पहुंची, तो मोटरसाइकिल सवार एक महिला ने अपने पुरुष साथी के साथ अमनदीप कौर को घेर लिया और उसके साथ बातें करने लगे।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ ऐसे व्यवहार किया, जैसे कि उन्हें जानते हों। आरोपियों ने उनकी पत्नी से कहा कि कोई बड़ी करनी वाला बाबा उन्हें (पीड़िता) पीछे से आवाजें लगा रहे हैं। इसके बाद आरोपियों ने उनकी पत्नी को घेर लिया। इस दौरान ही उनका एक तीसरा साथी बाइक पर सवार होकर उनके पास पहुंच गया। आरोपियों ने एक रूमाल निकाल कर उनकी पत्नी के मुंह के सामने किया तो उनकी पत्नी बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी उनकी पत्नी की कलाई में पहनी सोने की चूड़ी उतारकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही आरोपी ने रुमाल निकाला तो उसी समय उनकी पत्नी सुधबुध खो बैठी और आरोपी चूड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद मिले सीसीटीवी कैमरे
पीड़िता के पति सरबजीत सिंह ने बताया कि पत्नी के साथ हुई लूट की वारदात के बाद आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पहुंचे तो वे यह देख हैरान रह गए कि सीसीटीवी कैमरे पांच सितंबर से बंद थे। उन्होंने कहा कि अगर सीसीटीवी कैमरों में फुटेज मिल जाती तो लुटेरों का पता लगाने में पुलिस को आसानी रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed