फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   case on Seven in poisonous liquor case, five arrested

जहरीली शराब के मामले में सात नामजद, पांच गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2020 09:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
case on Seven in poisonous liquor case, five arrested
जहरीली शराब पीने से लोगों की हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए डीसी गुरदासपुर मोहम्मद इशफाक ने शनिवार को पीड़ित परिवारों से हमदर्दी जताई। डीसी शनिवार को बटाला पहुंचे और स्थानीय पुलिस व सिविल प्रशासनिक अधिकारियों से विशेष बैठक की। बटाला के नव नियुक्त एसएसपी रशपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार दोपहर बाद पदभार संभालते ही घटना से संबंधित एसएचओ सिटी के बयान पर मामला दर्ज किया। मामले में पांच संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। सात लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा एसएचओ सिटी मुख्तयार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। डीसी ने कहा कि इसके पीछे जो लोग भी हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। डीएसपी परविंदर कौर ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से सभी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed