फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Car collides with tree in New Amritsar, one doctor dead, five injured

Amritsar News: न्यू अमृतसर में कार पेड़ से टकराई, एक डॉक्टर मौत, पांच घायल

Sat, 14 Jun 2025 09:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tree in New Amritsar, one doctor dead, five injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर-जालंधर हाईवे पर न्यू अमृतसर में शनिवार को एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक डॉक्टर की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सुल्तानविंड थाने के एएसआई विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शनिवार करीब 2 बजे एक गाड़ी, जिसमें छह लोग सवार थे, तेज रफ्तार से गोल्डन गेट की तरफ से अमृतसर की तरफ आ रही थी। जब वे न्यू अमृतसर पहुंचे तो गाड़ी नियंत्रण खोने के कारण पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक जतिंदर सिंह 31 निवासी गांव नौशहरा फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, अमृतसर की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अमृतसर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि वह सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई और पेड़ जमीन पर गिर गया। गाड़ी में सवार सभी लोग पेशे से डॉक्टर थे। एएसआई विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मृतक जतिंदर सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed