{"_id":"575848aa4f1c1bcb389c518d","slug":"candle-march-striker-sant-serious-striker-sant-serious-in-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":" पठानकोट में अनशनकारी बाबा की हालात बिगड़ी, कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में अनशनकारी बाबा की हालात बिगड़ी, कैंडल मार्च
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट की सड़कों पर कैंडल मार्च निकालते शिव भक्त।
- फोटो : amarujala
मुक्तेश्वर महादेव बचाओ समिति की ओर से 5500 वर्ष पुराने मुक्तेशवर धाम बचाने अनशन पर बैठ बाबा की हालत मंगलवार की रात बिगड़ गई। उनके समर्थन में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया।
मुक्तेश्वर महादेव बचाओ समिति की15 दिन की पदयात्रा मुक्तेश्वर मंदिर में पहुंचकर संपंन हो गई थी। इसके बाद से यहां एक बाबाजी आमरण अनशन पर बैठे हैं। मंगलवार देर रात आमरण अनशन पर बैठे साधू बाबा की तबीयत खराब हो गई।
उन्हें सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती करवाया गया। उनका कुशल क्षेत्र पूछने के लिए विधायक अश्विनी शर्मा एवं डिप्टी स्पीकर पंजाब दिनेश सिंह बब्बू पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलेंगे और समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
समिति के पदाधिकारी गुलजार सिंह और महासचिव भीम सिंह ने कहा कि सरकार धार्मिक भावनाओं से खेल रही है। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर महादेव बचाओ समिति के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय शिव भक्तों के साथ आमरण अनशन पर बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस पावन धाम को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाएगी, तब तक अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर गुलजार सिंह, बाबा सूरज तिवारी, सुरिंद्र कुमार, भाग सिंह, अंकुश, लाडी, संजीव कुमार, अजय कुमार, लक्की, भीम सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, नरेश कुमार मौजूद थे।