फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   candidate declare, candidate declare in september, captain give statement, amritsar

सितंबर के अंत तक प्रत्याशी घोषित होंगे: कैप्टन

Wed, 08 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 08 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
candidate declare, candidate declare in september, captain give statement, amritsar
कॉफी विद कैप्टन के तहत पूर्व सैनिकेां को आश्वस्त करते कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : amarujala
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सितंबर के अंत तक प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। अमरिंदर काफी विद कैप्टन कार्यक्रम के तहत पठानकोट पहुंचे थे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैप्टन ने कहा 7वां पे कमीशन सबसे बड़ी समस्या है। सियाचिन में ड्यूटी देने वाले सैनिकों को 35 हजार वेतन मिल रहा है और शांत क्षेत्र गुवाहाटी व शिलांग में 75 हजार वेतन मिल रहा है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार सैनिकों का उपहास बना रही है। उन्होंने कहा कि पठानकोट व दीनानगर आतंकी हमले पाकिस्तान ने किए। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा इसमें दखल नहीं दे रहे हैं, जबकि वह भी जानते है कि पाकिस्तान आतंकी देश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा पंजाब का 75 प्रतिशत युवा नशे में फंसा है और सरकार चुपचाप बैठी है। इस समय उड़ता पंजाब फिल्म के कुछ सीन प्रदेश सरकार की ओर से हटाने की बात की जा रही है, जबकि यह फिल्म प्रदेश के हालातों को  उजागर करती है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल प्रदेश को अपना पंजाब कहते हैं लेकिन इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। इस बार कांग्रेस युवा वर्ग के प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की चुनावी गतिविधियां शुरू कर चुकी है और सितंबर के अंत तक उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। 

 इससे पहले कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि रिटायर्ड होने के बाद 10 वर्ष का जीवन बीमा दिया जाता है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं कोई पूर्व सैनिक व उसकी पत्नी की मौत होने पर बच्चे बालिग नहीं तो उन्हें पेंशन दी जानी चाहिए। पूर्व सैनिकों टोल प्लाजा निशुल्क होना चाहिए, ट्यूबवेल बिल माफ हों, ईसीएचएस के तहत बेहतर सुविधा मिले, भ्रष्टाचार कम हो आदि मांगें कीं। 


इस पर कैप्टन ने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके सम्मान को कभी ठेस नहंी पहुंचने दी जाएगी। सत्ता में आते ही पूर्व सैनिकों के लिए टोल प्लाजा सेवा निशुल्क कर देगी। वहीं ट्यूबवेलों का बिल माफ होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक शर्मा, गोपाल महाजन, कार्तिक वडैहरा, गौरव वडैहरा मौजूद थे। इससे पहले पठानकोट-डलहौजी मार्ग पर कैप्टन का  का स्वागत वार्ड 20 के पार्षद योगेश ठाकुर, युवा कांग्रेसी नेता पुनीत सैनी पिंटा, अनिल दारा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed