फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Campaign against drugs in border zone, 16 arrested

Amritsar News: बाॅर्डर जोन में नशे के खिलाफ अभियान, 16 गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 04:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Campaign against drugs in border zone, 16 arrested
-पांच केस दर्ज, एक दर्जन के करीब लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब पुलिस की ओर से चार सीमांत जिलों में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सर्च अभियान लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए है। एक दर्जन के करीब लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। सीमांत गांवों में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस की ओर से विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस नशा और हथियारों की तस्करी में शामिल लोगों की तलाश में यह सर्च अभियान चला रही है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस की ओर से कई संदिग्ध व संवेदनशील स्थानों कही तलाशी ली गई और आम लोगों को तस्करों की गतिविधियों के प्रति जागरूक भी किया गया है। पुलिस लगातार पठानकोट, बटाला, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन आदि जिलों में यह अभियान चला रही है। पुलिस रिकाॅर्ड में यह जिले नशा और हथियार तस्करी के हाॅट स्पाॅट हैं। पिछले कुछ माह में इस क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से सब से अधिक नशा और हथियार तस्कर होकर पंजाब पहुंचे हैं।
विज्ञापन


बॉर्डर जोन के डीआईजी राकेश कुमार कौशल का कहना है कि बाॅर्डर जोन में पुलिस बीएसएफ के साथ मिल कर कड़ी चौकसी बरत रही है। यही कारण है कि कुछ ही माह में बढ़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार पुलिस पकड़ने में कामयाब रही है। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। 90 किलोग्राम लाहन और बढ़ी मात्रा में हेरोइन भी पकड़ी गई है। 60 के करीब संदिग्ध लोगों की सूचियां तैयार की गई है। नशा की सप्लाई के लिए तस्करों की ओर से उपयोग किए जाते दो पहिया व चार पहिया वाहन भी कब्जे में लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed