{"_id":"64741fb813df9b38e8027c43","slug":"bsf-shot-pakistani-drone-in-village-dhanoe-khurd-in-amritsar-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में दूसरी बार BSF का एक्शन: धनोए खुर्द गांव के पास मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 2.7 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में दूसरी बार BSF का एक्शन: धनोए खुर्द गांव के पास मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 2.7 किलो हेरोइन बरामद
Mon, 29 May 2023 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 03:13 PM IST
सार
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ के जवान रविवार की रात को भारत-पाक सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सीमांत गांव धनोए खुर्द के पास गश्त कर रही बल की टुकड़ी ने पाकिस्तान की ओर से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी तो उसे रोकने के लिए उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
खेत में पड़ा पाकिस्तानी ड्रोन।
- फोटो : फाइल
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार रात अटारी के सीमांत गांव धनोए खुर्द के पास 24 घंटे के अंदर दूसरी बार पाकिस्तानी ड्रोन गिरा दिया। इसके बाद चले सर्च ऑपरेशन में लोहे के रिंग के साथ बंधा एक पैकेट बरामद किया, जिसमें दो किलो 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शनिवार की रात भी इसी गांव में बीएसएफ ने पाकिस्तानी तस्करों को ड्रोन गिराया था, जिससे तीन किलो 400 ग्राम हेरोइन गिराई गई थी। इसके लेकर भाग रहे एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया था। मई महीने में अब तक सीमा पार से 13 बार ड्रोन के माध्यम से आई कुल 38 किलो हेरोइन पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
बीएसएफ के मुताबिक धनोए खुर्द के पास गश्त कर रही बीएसएफ की टुकड़ी ने पाकिस्तान की ओर से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी तो उसे रोकने के लिए उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने पास ही किसी खेत में किसी चीज के गिरने की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद बीएसएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया। जवानों को एक खेत के अंदर काले रंग का क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मेट्रिस 300 आरटीके ड्रोन मिला। जवानों को इस ड्रोन के साथ बंधा एक बैग भी मिला, जिसे लोहे के रिंग के साथ ड्रोन के साथ बांधा गया था। बैग की जांच करने पर उसके अंदर दो किलो और 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
तरनतारन में भी तीन किलो 800 ग्राम हेरोइन मिली
तरनतारन में भी पुलिस ने तीन किलो 834 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। डीएसपी भिक्खीविंड प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव डल्ल के गुरसेवक सिंह की जमीन पर सीमा पार से ड्रोन से दो पैकेट हेरोइन फेंकी गई है। पुलिस और बीएसएफ के साझा ऑपरेशन में यह खेप बरामद की गई।
विज्ञापन