फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF caught two drones and a packet of heroin on the border in 24 hours

Amritsar News: बीएसएफ ने 24 घंटे में सीमा पर पकड़े दो ड्रोन और हेरोइन का पैकेट

Sat, 27 Jan 2024 07:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 27 Jan 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
BSF caught two drones and a packet of heroin on the border in 24 hours
एक ड्रोन रोड़ांवाला खुर्द तो दूसरा ड्रोन और हेरोइन का पैकेट मोदे गांव के बाहरी क्षेत्र सेे किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने बीते 24 घंटों में अमृतसर जिला के सीमा पर चलाए सर्च अभियान के दौरान दो ड्रोन और हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। बीएसएफ के अधिकारियों ने दोनों मामलों में जांच के बाद बरामद ड्रोन और हेरोइन पैकेट पुलिस को सौंप दिया।

बीएसएफ प्रवक्ता मुताबिक बल की एक टुकड़ी शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे जिला के सीमांत गांव रोड़ांवाला खुर्द के पास गश्त कर रही थी। इस बीच ही उन्हें गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक खेत में किसी संदिग्ध ड्रोन होने की सूचना मिली। बीएसएफ की टुकड़ी ने तुरंंत गांव के बाहरी क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया और जवानों ने चीन में निर्मित एक क्वाडकॉप्टर डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ बीएसएफ की एक अन्य टुकड़ी ने जिला के मोदे गांव में शनिवार दोपहर पाकिस्तानी ड्रोन के साथ हेरोइन का एक पैकेट भी बरामद किया। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया मोदे गांव से मिला ड्रोन बीएसएफ ने पुलिस के साथ मिलकर चलाए अभियान के दौरान बरामद किया है। प्रवक्ता ने बताया कि बल की टुकड़ी शुक्रवार सायं मोदे गांव में बल के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित इलाके में सर्च के दौरान चीन में निर्मित एक क्वाडकॉप्टर डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन और इसके साथ पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा और एक मेटालिक रिंग के साथ पैकेट बरामद किया। पैकेट में 519 ग्राम हेरोइन पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed