{"_id":"62642e7d6962470fa87c5c2e","slug":"bsf-caught-3-970-kg-heroin-from-the-border-amritsar-news-pkl4485401138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने सीमा से पकड़ी 3.970 किलो हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने सीमा से पकड़ी 3.970 किलो हेरोइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने शनिवार को भारत-पाक सीमा फेंसिंग के पार गश्त के दौरान 3 किलो 970 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ ने यह हेरोइन पीले रंग के 13 लिफाफों में बरामद करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
बीएसएफ अधिकारी संदेह जता रहे हैं कि आज सुबह बार्डर पर दिखाई देने वाले ड्रोन ने इस हेरोइन को भारतीय क्षेत्र में गिराया होगा। लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर सेक्टर खासा में तैनात बीएसएफ के जवान आज सुबह भारत-पाक सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान बीएसएफ की यह टुकड़ी गश्त करते हुए बाड़े वाली जगह से निकली तो वहां एक पीले रंग का एक लिफाफा देखा।
जवानों ने उसे कब्जे में ले लिया, जांच के दौरान उसके अंदर से करीब 1.050 किलो हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह अगली बाड़े वाले इलाके से बीएसएफ को पीले रंग के पैकेट मिले। जिनकी जांच के बाद उनमें से 2.920 किलो हेरोइन बरामद हुई। इस तरह बीएसएफ ने सीमा से 3.970 किलो हेरोइन कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।