फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Body of chemical businessman Vinay Gupta found floating in Sultanwind canal

Amritsar News: सुल्तानविंड नहर में बहता हुआ मिला कैमिकल कारोबारी विनय गुप्ता का शव

Wed, 02 Oct 2024 10:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 02 Oct 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Body of chemical businessman Vinay Gupta found floating in Sultanwind canal
26 सितंबर से घर से लापता थे विनय गुप्ता, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पिछले आठ दिनों से लापता चल रहे कैमिकल फैक्टरी के मालिक विनय गुप्ता का शव बुधवार को सुल्तानविंड नहर के किनारे से बरामद किया गया। विनय गुप्ता 26 सितंबर से घर से लापता थे और उनकी कार जीटी रोड पर तारां वाला पुल के पास खड़ी मिली थी। तब से लगातार नहर में भी गोताखोरों की मदद से उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गोल्डन एवेन्यू निवासी विनय गुप्ता (58) की चमरंग रोड इलाके में कैमिकल की फैक्टरी है। 26 सितंबर को वह अपनी कार पर घर से निकले थे और रात तक घर नहीं पहुंचे। परिवार ने उसी दिन विनय गुप्ता के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद परिवार और पुलिस ने ढूंढना शुरू किया, मगर कुछ पता नहीं चला। केवल उनकी कार नहर के किनारे खड़ी मिली थी। गोतोखोरों ने नहर में ढूंढने की कोशिश की, मगर कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद बुधवार सुबह कुछ लोगों ने सुल्तानविंड नहर किनारे एक व्यक्ति का शव बहते हुए देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर मंगवा शव को पानी से बाहर निकाला। इंस्पेक्टर सरमेल सिंह ने बताया कि विनय गुप्ता की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। वहीं, उनकी मोबाइल डिटेल भी चेक की जा रही है ताकि पता चल सके कि आखिरकार विनय गुप्ता की मौत के पीछे क्या कारण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed